टनकपुर/चंपावत/पाटी। शुक्रवार को संसद परिसर में हुए राजनीतिक स्वांग को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद और बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ पाटी थाने में तहरीर दी गई है। इस मामले में आज 2 अगस्त को भाजपा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट ने पाटी थाने की देवीधुरा पुलिस चौकी नें 6 पेज का शिकायती पत्र दे इसे सनातन संस्कृति का अपमान बताया है। उन्होंने शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया है। अलबत्ता फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
आठवां कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल पहुंचा टनकपुर
स्थानीय पर्यटक आवास गृह में पारंपरिक रीतिरिवाज के साथ यात्रियों का हुआ स्वागत,यात्रा दल में 38 पुरुष व 11 महिलाओं सहित कुल 49 तीर्थयात्री शामिल ' उत्तराखंड अपडेट्स '
