टनकपुर/चम्पावत। रविवार को जी.बी. पंत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पॉलिटेक्निक के पास बनी सरकारी गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम एक पहचान बने इसको आगे बढ़ाने के लिए पर्यावरण बचाओ पेड़ लगाओ के रूप में आगे भी जारी रहेगा उपरोक्त कार्यक्रम में फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी और सदस्य सहित गौशाला के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान संरक्षक भुवन चंद्र पांडे, नवीन चंद्र भट्ट, अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष बसंत पुनेठा, उपाध्यक्ष हंसा जोशी, सूरज भारद्वाज, सदस्य भागीरथी पंत, पद्मिनी दयाल, बबीता पुनेठा, नीतू सिंह, कल्पना चंद, प्रीतम सिंह, महेश पाठक, गीता सती, उमाशंकर भट्ट के अलावा गौशाला के हिमांशु बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण करते फाउंडेशन सदस्य।
