टनकपुर/चम्पावत/लोहाघाट। नगर पालिका सभागार लोहाघाट में आयोजित नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के प्रांतीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका उल्लेखनीय है। बताया कि सरकार पत्रकारों के हित में विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी के तहत पत्रकारों को सुविधा प्रदान करने के हेतु टनकपुर में मीडिया सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। चंपावत जिला सूचना कार्यालय का विस्तार कर मीडिया कर्मियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। इससे पूर्व संगठन की ओर से जिलाधिकारी को शाल ओढ़ा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में पत्रकारों के हितों, संगठन की मजबूती और वर्तमान पत्रकारिता की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनका वे डटकर मुकाबला कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, कार्यक्रम संयोजक एवं राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष जुकरिया तथा जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने भी अपने विचार रखे।एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी ने संगठन की भूमिका और बदलते दौर में पत्रकारिता के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। संगठन के संस्थापक अध्यक्ष त्रिलोक भट्ट ने कुमाऊं की पत्रकारिता के इतिहास का उल्लेख करते हुए पत्रकारों के हितों की सुरक्षा और संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश राय और संचालन प्रदेश कार्यकारिणी संगठन मंत्री गिरीश बिष्ट ने किया। पत्रकारों को संगठन की ओर से निर्धारित आर्थिक सहायता प्रदान करने सहित विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, धर्मानंद खोलिया, स्वराज पाल, नीटू धीमान, कपिल, शंकर भट्ट, गणेश रावत, गौरी शंकर पंत, हयात राम, बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा, विनोद चतुर्वेदी, नवीन जोशी, नवल जोशी, सुरेश गड़कोटी, नवनीत गहतोड़ी, नरेंद्र बिष्ट, ललित मोहन जोशी, मनोज राय, मनोज कापड़ी, कमलेश भट्ट, दिनेश भट्ट, सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।
