टनकपुर/चम्पावत/बनबसा। जल विद्युत के क्षेत्र में जुटा भारत सरकार के उपक्रम एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन द्वारा जुलाई 2026 में रिकॉर्ड 74.115 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। पावर स्टेशन प्रभारी ऋषि रंजन आर्य ने उक्त जानकारी साझा कर बताया कि उक्त पावर स्टेशन शुरू होने के इतिहास में आज तक का यह सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन है। उन्होंने बताया कि इससे करीब तीन साल पूर्व वर्ष 2023 के अगस्त माह में यहां 72.849 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हुआ था। उन्होंने कहा कि उक्त नया रिकॉर्ड कहीं न कहीं प्रबंधन के साथ ही कर्मचारियों के भी समर्पण के साथ कार्य करने का प्रतिफल ही कहा जाएगा।
टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख आर्य ने पावर हाऊस की इस ऐतिहासिक सफलता पर निगम के सभी अभियंताओं मातहत कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में यह केवल एक रिकॉर्ड ही नहीं,अपितु पूरे पावर स्टेशन परिवार के समर्पण,अथक परिश्रम,कुशल संचालन,अनुशासन और टीम भावना से कार्य करने का ही परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी टनकपुर पावर स्टेशन नए कीर्तिमान स्थापित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने में कामयाब होगा।
एनएचपीसी टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख त्र्षिरंजन आर्य।
