टनकपुर/चम्पावत। अवकाशप्राप्त शिक्षिका हेमा वर्मा का निधन हो गया है। 64 वर्षीय कांग्रेस नेत्री पिछले कुछ समय से बीमार थीं। तबीयत बिगड़ने पर कुछ दिन पहले उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया था। जहां आज 29 जुलाई दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल 30 जुलाई को टनकपुर शारदा घाट में किया जाएगा।
मालूम हो कि सेवानिवृत्त होने के कुछ वक्त बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। स्वर्गीय वर्मा जनवरी 2025 में हुए नगर निकाय चुनाव में टनकपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से प्रत्याशी थीं और दूसरे नंबर पर रही थीं। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है। इस दौरान पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल,लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार,पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत,कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश राम आदि ने शोक जताया है।
हेमा वर्मा (फाइल फोटो)।
