टनकपुर/चम्पावत। पूर्णागिरि मार्ग पर लम्बे अन्तराल के बाद हाथी ने एक बार फिर दस्तक दी है। मार्ग से लगे बूम क्षेत्र में हाथी द्वारा एक ग्रामीण के मकान की चारदीवारी क्षतिग्रस्त की गई है। क्षेत्र में हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में खासी दहशत बनी हुई है। उन्होंने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
जानकारी के मुताबिक गत सोमवार 27 जुलाई की रात हाथी द्वारा बूम क्षेत्र में दस्तक दी गई। इसी दौरान उसने एक काश्तकार राजू भट्ट की मकान के बाहर की चारदीवारी आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त कर दी गई। खौफजदा ग्रामीणों ने हाथी के खौफ से निजात दिलाने के अलावा वन विभाग से काश्तकार को मुआवजा देने की मांग भी की है।
हाथी द्वारा तोड़ी गई दीवार।
