टनकपुर/चंपावत। टनकपुर नगर पालिका परिषद हेतु चार नामित सभासदों को आज सोमवार 28 जुलाई को शपथ दिलाई गई। एसडीएम श्री पूर्णागिरि तहसील टनकपुर प्रमोद कुमार ने चारों नामित सभासदों मुकेश साहू,निगम गुप्ता,धर्मपाल सिंह व रीता कलखुड़िया को शपथ दिलाई।
इस दौरान पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने सभी चारों नामित सभासदों का नगर पालिका परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी सभासद नगर के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं दर्जाधारी हेमा जोशी द्वारा सभी नामित सभासदों के उज्जवल भविष्य की कामना कर नगरपालिका के विकास कार्यो में सहयोग की अपील भी की।
कार्यक्रम में नगरपालिका के सभी निर्वाचित सभासदगण,अनुसूचित जाती आयोग उपाध्यक्ष दर्जाधारी मनोज कालाकोटी,किरण देवी,विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार,वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह कठायत,रोहिताश अग्रवाल,जिला महामंत्री पूर सिंह मेहरा,मण्डल अध्यक्ष तुलसी कुंवर,नितिन मंगला के अलावा अधिशासी अधिकारी त्र्षषभ उनियाल आदि मौजूद थे।
पालिका में शपथ ग्रहण के पश्चात पालिकाध्यक्ष सभासदों व अन्य के साथ नामित सभासद।
