टनकपुर/चंपावत/। लम्बे अंतराल के बाद टनकपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक आहूत की गई। बैठक में नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मी,पर्यावरण मित्रों और मोहल्ला स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों को रैनककोट दिए जाने सहित अनेक विकास कार्यों को कराए जाने हेतु सहमति बनी। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता व अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल के संचालन में हुई बैठक में इस निर्णय के अलावा कई अन्य प्रस्तावों को पारित किया गया।
बैठक में तय किया गया कि हर वर्ष की भांति गांधी मैदान में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की प्रतियोगिता कराने के साथ सामाजिक लोगों को सम्मानित किया जाएगा। टनकपुर के सभी 11 वार्डों में 5.50 करोड़़ रुपये की लागत से निर्माण कार्यों को कराने की स्वीकृति मिली है। इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया गया।विकास कार्यों को वार्डवार प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। कहा गया कि बोर्ड के सदस्यों द्वारा प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई किए जाने, नगर क्षेत्र के अंतर्गत जरूरत के मुताबिक स्ट्रीट लाइटें लगाने, नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने और नगर में लंबित विकास कार्यों को क्रियांवित करने के लिए जरूरी कार्यवाही की जाएगी।
पालिका परिसर में आयोजित उक्त बोर्ड बैठक में सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सव्या बाल्मीकी, चर्चित शर्मा, बबीता वर्मा, शैलेेद्र सिंह, सविता बिष्ट के अलावा पालिका के अवर अभियंता सागर राजपू सहित अन्य पालिकाकर्मी मौजूदद रहे।
टनकपुर नगरपालिका बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष सभासदगण।
