टनकपुर/चम्पावत। पूर्णागिरि क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता आनन्द सिंह महर द्वारा ठुलीगाड़ से चूका रोड तक के एक किलोमीटर के क्षेत्र में भी विद्युतीकरण किए जाने की मांग की है। उक्त मांग को लेकर उन्होंने गत दिवस ककराली गेट से मां पूर्णागिरि धाम तक 20 किमी. के क्षेत्र में शुरू हो चुके एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य की शुरुआत के मौके पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में महरा ने कहा 8.10 करोड़ रुपए से होने वाले ककरालीगेट से 20 किलोमीटर दूर श्री मां पूर्णागिरी मंदिर तक एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से श्रद्धालुओं को खासी सहूलियत होगी। साथ ही उन्होंने सीएम से मांग की है कि इस योजना का विस्तार ठूलीगाढ़ से चूका रोड पर 1 किलोमीटर आगे तक के क्षेत्र में किया जाय। गौरतलब है कि चूका रोड पर ठुलीगाड़ से करीब एक किमी.तक के हिस्से का उपयोग पूर्णागिरि श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग एरिया के रूप में भी होता है। ऐसे में वन्य जीव बाहुल्य इस क्षेत्र में विद्युत प्रकाश सुरक्षागत दृष्टि से भी जरूरी है। ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह महल के अलावा सुरेश सिंह, केशव सिंह, सूरज सिंह, मुरलीधर और हिम्मत सिंह सामंत के हस्ताक्षर है।
सीएम के विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को ज्ञापन सौंपते आनंद महर।
