टनकपुर/चम्पावत। तड़के टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्थित अमोड़ी क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक जेसीबी मशीन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अचानक लगी आग से देखते ही देखते जेसीबी मशीन स्वाहा हो गई। उक्त घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर चम्पावत अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि आग में जेसीबी पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार तड़के एनएच पर टनकपुर से करीब 45 किमी.दूर बेलखेत क्षेत्र में करीब 15 दिन से खड़ी एक जेसीबी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। उक्त जेसीबी मशीन अमर सिंह नेगी की बताई गई है। सूचना पर चंपावत से अग्नि शमन दल के मौके पर पहुंचने से पहले ही जेसीबी आग से पूरी तरह स्वाहा हो चुकी थी। अग्नि शमन दल के प्रयासों से आग आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोकी जा सकी। पुलिस के मुताबिक आग लगने से किसी तरह की जन हानि और अन्य नुकसान बचा लिया गया। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग बुझाने वाले अग्निशमन दल में डीवीआर नीरज जोशी, फायरमैन सचिन सिंह व फायरमैन शीश राम राणा आदि शामिल रहे।
आग लगने से स्वाहा जेसीबी मशीन।
