टनकपुर/चम्पावत। शुक्रवार 17 जुलाई की सुबह कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल टनकपुर से यात्रा के अगले पड़ाव धारचूला को रवाना हुआ। स्थानीय टीआरसी (पर्यटक आवास गृह) परिसर में टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार द्वारा यात्रियों को हरी झण्डी दिखा रवाना किया गया। इससे पूर्व परिसर में पहुंचे लायंस क्लब सदस्यों द्वारा यात्रियों को पटका पहनाकर अभिनंदन किया गया साथ ही याद के तौर पर उनके साथ टीआरसी परिसर में वृक्षारोपण के तहत बेल का पौधा भी रोपित किया गया।
आस्था,श्रद्धा और आध्यात्मिक उत्साह के साथ हर-हर महादेव के उदघोष के बीच कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चौथा दल धारचूला की ओर रवाना हुआ। उक्त यात्रा दल में
देश भर के 13 राज्यों से पहुंचे 33 पुरुष व 17 महिलाओं सहित कुल 50 तीर्थयात्री शामिल हैं। जिसमें सर्वाधिक 6-6 यात्री दिल्ली व गुजरात से हैं। रवानगी से पूर्व छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं जिन्हें तीर्थयात्रियों द्वारा खूब सराहा गया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण समिति अध्यक्ष दीपा देवी,प्रबंधक मनोज कुमार,विवेक कुमार सहित लायंस क्लब टनकपुर अध्यक्ष लायन रचित मेहरोत्रा,लायन राजीव आर्य,लायन अनुराग अग्रवाल,लायन संजय अग्रवाल,लायन दीपक छतवाल,लायन पुनीत शारदा,लायन दीपक जैन,लायन गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
टनकपुर में चौथे यात्री दल को हरी झण्डी दिखा रवाना करते पालिकाध्यक्ष,परिसर में मौजूद लायंस क्लब के लोग।
