टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र में हरियाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आमबाग स्थित भूमिया मन्दिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरानआम,लीची,अमरूद,नींबू,कटहल,जामुन,आँवला,अर्जुन सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 1200 फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षों के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, किरन देवी मनोज कालाकोटी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, सरोज चंद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, ग्राम प्रधान राधिका चंद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी, ग्राम प्रधान छीनीगोठ इंद्रदेव विश्वकर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष बनबसा रेखा देवी, मंडल अध्यक्ष टनकपुर तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष बनबसा कमलेश भट्ट, दीपक पचौली, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भैरव दत्त जोशी, मंडल महामंत्री टनकपुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे।
......
पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में लगाए फलदार पौधेः
मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी सहित पुजारियों ने पौधों की परवरिश का लिया संकल्प
'उत्तराखंड अपडेट्स'
टनकपुर/चम्पावत। हरेला पर्व पर सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में पुजारियों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद पौधारोपण किया गया। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी की अगुवाई में हुए पौधारोपण कार्यक्रम में फलदार और आध्यात्मिक महत्व के पौधे लगाए गए।
धाम क्षेत्र स्थित अखंड धूनी स्थल में पुजारियों द्वारा आम, लीची, रुद्राक्ष, पीपल, बड़ आदि के करीब 60 पौधे रोपे गए। उन्होंने पौधों को लगाने के साथ ही इनकी परवरिश का संकल्प भी लिया। कहा कि नवजात पौधों की सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई जाएगी। पौधारोपण कार्यक्रम में पंडित मोहन पांडेय, पंडित राजू तिवारी, बेनी प्रसाद पांडेय, भीम दत्त पांडेय, कमलापति पांडेय, महेश पांडेय, दयानंद पांडेय, इंद्रदेव पांडेय, दिनेश पांडेय, जगदीश पांडेय, संजय पांडेय, हरीश पांडेय, दिनेश तिवारी आदि शामिल थे।पूर्णागिरी धाम के अखंड धूनी स्थल में आज 16 जुलाई को आम, लीची, रुद्राक्ष, पीपल, बड़ आदि के 60 पौधे रोपे गए। पौधों को लगाने के साथ ही इनकी परवरिश की भी जिम्मेदारी ली गई। नवजात पौधों की सुरक्षा के लिए जाली भी लगाई जाएगी। पौधारोपण कार्यक्रम में पंडित मोहन पांडेय, पंडित राजू तिवारी, बेनी प्रसाद पांडेय, भीम दत्त पांडेय, कमलापति पांडेय, महेश पांडेय, दयानंद पांडेय, इंद्रदेव पांडेय, दिनेश पांडेय, जगदीश पांडेय, संजय पांडेय, हरीश पांडेय,दिनेश तिवारी आदि शामिल मौजूद रहे।
आमबाग क्षेत्र में वृक्षारोपण करती दर्जाधारी व पूर्णागिरि धाम क्षेत्र में वृक्षारोपण करते पुजारीगण।
