टनकपुर/चम्पावत। मंगलवार 14 जुलाई को सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारियों ने अपने लंबित देयकों के भुगतान की मांग को लेकर टनकपुर मंडलीय कार्यालय परिसर में दो दिनी धरना शुरू किया। पहले दिन मोहन सिंह कार्की के नेतृत्व में शुरू किए गए धरने में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित देयकों के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई।
आन्दोलनरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उनके बकाया भुगतान में की जा रही देरी के लिए निगम प्रबंधन को आड़े हाथों लिया। आरोप लगाया कि पांच साल पूर्व के सैकड़ों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद भी अब तक देयकों का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन्हें आर्थिक रूप से खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले दिन धरना देने वालों में संरक्षक लीलाधर शर्मा,सचिव रेवाधर चौड़ाकोटी,कोषाध्यक्ष हर सिंह महर,आलोक कुमार गुप्ता,केडी जोशी मोहन देव भट्ट, राजेंद्र सिंह, भुवन चंद्र आर्या, एसके मौर्या,सिराजुद्दीन,भगवत स्वरूप,खीमानंद जोशी,पुष्कर,रति चंद, यशोधर गहतोड़ी,आदि मौजूद रहे।
धरने पर बैठे रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी।
