टनकपुर/चम्पावत। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ टनकपुर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। नरेंद्र पाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष और गौरव गुप्ता को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया है। वर्ष 2026-27 के लिए हुए निर्वाचन में समूची कार्यकारिणी निर्विरोध तरीके से निर्वाचित हुई। समूची चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा और महामंत्री रामप्रीत यादव की देखरेख में संपन्न हुई।
बैठक में कर्मचारियों ने निगम के विशेष श्रेणी (संविदा) कर्मचारियों के नियमितीकरण, टनकपुर डिपो की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही टनकपुर डिपो की लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
वर्ष 2026-27 के लिए गठित क्षेत्रीय कार्यकारिणी में ललित जोशी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया, वहीं नरेंद्र पाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष, रमावती देवी, सतीश उप्रेती को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गौरव गुप्ता को क्षेत्रीय मंत्री, कुनार राठौर को संगठन मंत्री, कुलदीप गुप्ता, रोहित कुमार को संयुक्त मंत्री, ज्ञान सिंह को कोषाध्यक्ष, परवेज आलम प्रचार मंत्री, कृष्णा अधिकारी को कार्यालय सचिव, कुशल प्रजापति को संप्रेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथिपहुंचे पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन रावत और आरएसएस के टनकपुर के नगर संघचालक जगदीश जोशी ने निगम कर्मियों के मुद्दों को सरकार के सम्मुख उठाने का भरोसा दिया।
बैठक में मौजूद कर्मचारी व अतिथि।
