टनकपुर/चम्पावत। स्थानीय पुलिस द्वारा गत रात्रि शहर स्थित वार्ड सं.1 शारदा घाट क्षेत्र में ई-रिक्शा (टुक-टुक) की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस द्वारा उनके पास से चोरी की गई बैटरी भी बरामद कर ली है।
गत 11 जुलाई को शहर स्थित वार्ड संख्या एक शारदा घाट निवासी इंद्र प्रकाश कश्यप ने कोतवाली में तहरीर सौंपी गई। तहरीर में कहा गया था कि अज्ञात चोरों ने उसके घर के पास खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध बीएनएस की धारा 303 (2) के तहत मामला पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई। सीओ निहारिका सिंह ने मामले के खुलासे हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। आज 12 जुलाई को पुलिस द्वारा बैटरी चोरी में शामिल विमलेश और डोरीलाल को चोरी की गई बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के उमरिया थाना बरखेड़ा पीलीभीत के रहने वाले हैं।
इधर टनकपुर कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि बदामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 317 (2) की वृद्धि की गई है।बेटरी चोरी के आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेंद्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल कमल कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र वर्मा शामिल रहे।
पुलिस गिरफ्त में बैटरी चोरी के आरोपी।
