टनकपुर/चंपावत। शनिवार की सुबह चंपावत-मंच-तामली रोड पर घटकू मंदिर के पास डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।
चम्पावत कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि सीएमटी (चम्पावत-मंच-तामली) रोड पर घटकू मंदिर के पास आज पूर्वान्ह दीपक जोशी(20) पुत्र मुरलीधर जोशी अपनी स्कूटी सं.(यूके.03 डी/4097) सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान वह विपरीत दिशा से मंच की ओर जा रहे एक डंपर सं.(यूके.03 सीए/3277) के पिछले टायर की चपेट में आ गया। दुर्घटना में स्कूटी सवार दीपक जोशी निवासी निकट पूर्ति गोदाम जूप चंपावत की मौके पर ही मौत हो गई। घर के इकलौते चिराग दीपक जोशी की मौत से परिवार में खासा कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनाम भर दीपक जोशी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।। पुलिस द्वारा डंपर को कब्जे में ले लिया गया। जबकि चालक फरार हो गया है जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
दीपक जोशी (फाईल फोटो)
