टनकपुर/चंपावत। शुक्रवार को उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर टनकपुर व जिला मुख्यालय तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए जुलूस लेकर तहसील पहुंचे। तहसील परिसर में सभा करने के बाद उन्होंने टनकपुर मैं तहसीलदार व चंपावत में एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा। आन्दोलनरत शिक्षकों द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी गई है।
चंपावत में धरना प्रदर्शन व रैली में नवीन जुकरिया, सुरेश चंद्र, हरिविनोद पंत, रुद्र सिंह बोहरा, राजेंद्र बिष्ट, पुष्कर दत्त, हरीश पांडेय, नवीन चद्र, राज किशोर सिंह, ललित सिंह, नवीन पांडेय, मोहन चंद्र, कमल सिंह, पीयूष जोशी, त्रिभुवन पांडेय, मनोज जोशी, पूरन वर्मा, रमेश जोशी, किशोर पंगरिया, बंशीधर गड़कोटी समेत तमाम शिक्षक शामिल रहे। उधर टनकपुर में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष देवेंद्र खड़ायत, कल्याण चंद, सूरज प्रकाश जोशी, गीता बिष्ट, अशोक कुमार, हीरा ओली, मोनू चंद देऊपा, गोपाल चंद, भूपाल सिंह खोलिया, दीपक उपाध्याय, सुधा चंद, नरेंद्र सिंह राणा, शंकर राम, जनार्दन खर्कवाल, भुवन चंद्र जोशी, रीतू पंत जोशी आदि मौजूद रहे।
अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शिक्षक।
