टनकपुर/चंपावत। एक बार फिर मौसम विभाग की कल शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी को लेकर चंपावत जिले के इंटर तक ( कक्षा 1 से 12 तक) के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र कल शुक्रवार 10 जुलाई को बंद रहेंगे। अलबत्ता शिक्षकों, कार्मिकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्रों में उपस्थित रहकर ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य पूर्ववत जारी रखने को कहा गया है।
उक्त आदेश आज 9 जुलाई को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी ने जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिले के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्र कल शुक्रवार को बंद रहेंगे। इससे पूर्व 2 जुलाई को व 9 जुलाई को भी मौसम के मद्देनजर इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में शिक्षण कार्य बंद रहा।
