टनकपुर/बनबसा/चंपावत। जनपद चम्पावत के प्रवेश द्वार बनबसा क्षेत्र स्थित धनुष पुल के निकट गत दिवस देर शाम पुलिस को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस द्वारा उक्त शव टनकपुर अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया गया। आज 8 जुलाई को प्रातःशव की शिनाख्त के बाद परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बनबसा निवासी सुरेश राम (45) पुत्र टीका राम गत 7जुलाई की देर शाम बनबसा धनुष पुल के पास मृत अवस्था में मिला। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को टनकपुर मोर्चरी पहुंचा दिया। आज बुधवार को सूचना पर परिजनों द्वारा शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। टनकपुर उप जिला अस्पताल के डॉ. नौनिहाल सिंह द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।
