टनकपुर/चम्पावत। बुधवार सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच(राष्ट्रीय राजमार्ग) पर सूखीढांग के निकट अचानक
एक बाइक के रपटने से बाइक सवार घायल हो गया। इस दौरानमार्ग से गुजर रहे सेना के एक अधिकारी की सूचना पर जख्मी बाइक चालक को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक आज बुधवार 8 जुलाई को एनएच पर टनकपुर से करीब 22 किमी दूर सूखीढांग के निकट टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही एक बाइक एकाएक रपट गई। दुर्घटना में मोटर साइकिल चला रहे लक्ष्मण सिंह (35) पुत्र बिशन सिंह चोटिल हो गए जिनके सिर पर गम्भीर चोट आई हैं । लक्ष्मण सिंह अपने रिश्तेदार सुंदर सिंह के घर खटीमा से पिथौरागढ़ की ओर जा रहे थे। उन्हें तुरंत ही टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जह़ां मौजूद चिकित्सक डा.आफताब आलम द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गम्भीर स्थिति देख सीटी स्कैन हेतु घायल लक्ष्मण सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दुर्घटना में घायल लक्ष्मण सिंह।
