टनकपुर/चम्पावत। मंगलवार सुबह क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मां पूर्णागिरी मार्ग करीब एक घण्टा बंद रहा। नाले के उफान में आने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लड गई।इस वजह से पूर्णागिरि धाम आने-आने वाले श्रद्धालुओं को मार्ग पर खड़े रह कर आरपार जाने हेतु इंतजार करना पड़ा। वहीं मार्ग से ग्रामीण क्षत्रों के निवासियों को भी मार्ग बंद होने से खासी दुश्वारी झेलनी पड़ी।
पूर्णागिरी क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आज मंगलवार 7 जुलाई को क्षेत्र में हुई भारी बारिश से टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क पर दोपहर करीब 12 बजे किरोड़ा नाले के साथ ही बाटनागाड़ उफान में आ गया। इस कारण पूर्णागिरि मन्दिर आवागमन कर रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक करीब एक घण्टे की दिक्कत के बाद उक्त मार्ग पर आवागमन सामान्य हो गया था।
बारिश के बीच पूर्णागिरि मार्ग पर बाढ़ का नजारा।
