टनकपुर/चंपावत। गत रात्रि चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई परन्तु जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पहाड़ की अपेक्षा मैदान में ज्यादा बारिश हुई हालांकि दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों सहित चंपावत जिले की सभी सड़कें खुली हैं। अलबत्ता पूर्णागिरी मार्ग मलबा आने से करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा।
इधर जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार ठुलीगाड़-भैरवमंदिर मार्ग हनुमानचट्टी के पास आज सोमवार की सुबह 7:45 बजे बंद हुआ। लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) ने जेसीबी मशीन से मलबे को हटा कुछ ही देर में सड़क को आवागमन के लिए सुचारू कर दिया। वहीं बीते 24 घंटे में जिले के पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 35 मिलीमीटर बारिश टनकपुर में दर्ज की गई।
बारिश के कारण पूर्णागिरि मार्ग पर गिरा मलवा।
