टनकपुर/चंपावत। तीन ओर नेपाल सीमा से सटे टनकपुर से लगे ग्राम थपलियालखेड़ा के लोगों की वर्षों पुरानी बिजली आपूर्ति की मांग आंखिर पूरी हो गई। गत 4 जुलाई को उक्त गांव में यूपीसीएल की टीम द्वारा कनेक्शन कर कुल 36 लोगों को बिजली के कनेक्शन दे विद्युत आपूर्ति भी शुरू कर दी गई है। टनकपुर में तैनातउपखण्ड अभियंता महेन्द्र सिंह बृजवाल द्वारा उक्त जानकारी दी गई है।आजादी के बाद पहली बार बिजली के बल्व जलते ही लोग खुशी से झूम उठे। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर मुंह मीठा किया। अब तक बिजली की सुविधा से महरूम इस गांव के लोग सौर उर्जा के सहारे जीवन यापन कर रहे थे।
थपलियालखेड़ा गांव के लोग बिजली से संबंधित हर काम के लिए पड़ोसी देश नेपाल के गांवों पर निर्भर थे। यहां तक कि चक्की में आटा पिसवाने के लिए उन्हें ब्रह्मदेव जाना पड़ रहा था। बिजली की सुविधा मिलने के बाद ग्रामीणों को इस समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीण प्रकाश सिंह, गोविंद महर आदि ने बताया कि गांव में बिजली पहुंचने से सभी लोग खुश हैं और पहली बार घर जगमग होने पर त्योहार मनाएंगे।
.......
राजी जनजाति बाहुल्य खिरद्वारी में भी पहुंची बिजली,ग्राम खिरद्वारी में हुए 35 कनेक्शनः
टनकपुर। इसी बीच बिजली कनेक्शन राजी जनज गांव खिरद्वारी में भी कर दिया गया। उक्त कनेक्शन होने से यही खुशी जनजाति बाहुल्य गांव खिरद्वारी के लोगों को भी मिली है। यूपीसीएल के ईई विजय सकारिया ने बताया क खिरद्वारी गांव में 35 नए परिवारों को बिजली के कनेक्शन से जोड़कर उनके घरों को रोशन कर दिया गया है। इस मौके पर चम्पावत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बिजली से रोशन होने पर ग्रामीणों को बधाई दी है। उन्होंंने यूपीसीएल को विद्युत सुविधा से वंचित अन्य गांवों में भी जल्द बिजली से आच्छादित करने के निर्देश दिए हैं।
बिजली कनेक्शन करते बिजली विभाग के लोग।
