टनकपुर/चम्पावत। जनसेवा को समर्पित स्थानीय लायंस की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।टनकपुर स्थित राजश्री होटल में लायंस क्लब टनकपुर की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में लायन रचित मेहरोत्रा को अध्यक्ष, लायन वैभव अग्रवाल को उपाध्यक्ष, लायन गौरव अग्रवाल को सचिव तथा लायन दीपक जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर सभी चुने गए पदाधिकारियों ने पूर्व की भांति सभी साथियों को साथ ले जनसेवा के कार्य करने की बात कही।
इस मौके पर लायन अनुराग अग्रवाल, लायन गौरव अग्रवाल, लायन दीपक जैन, लायन वैभव अग्रवाल, लायन अंकित अग्रवाल, लायन संजय अग्रवाल, लायन विनय अग्रवाल, एमजेएफ लायन दीपक शारदा, लायन आलोक अग्रवाल, लायन नरेश अग्रवाल, लायन अर्पित शर्मा, लायन पुनीत शारदा, लायन क्रांति मोहन सक्सेना, लायन अरुण अग्रवाल, लायन राजीव आर्य, लायन मोहित अग्रवाल, लायन संजय छतवाल, लायन दर्पण अग्रवाल, लायन अभिषेक गुप्ता सहित क्लब के सभी सदस्य मौजूद रहे।
अध्यक्ष लायन रचित महरोत्रा व सचिव लायन गौरव अग्रवाल।.
