टनकपुर/चम्पावत। अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले टनकपुर शाखा के कर्मचारियों का कल से शुरू किया गया क्रमिक अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रखा। शनिवार को सुनील वाल्मीकि और रमेश वाल्मीकि अनशन पर बैठे।
आन्दोलनरत कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज के गरीब परिवाराें को आवास सुविधा देने,शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ देने,इलाज के लिए बेहतर विभागीय सहायता देने सहित सात सूत्रीय मांगे पुरजोर तरीके से उठाई हैं। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। इस मौके पर शाखाध्यक्ष कमलेश,मंत्री सुनील वाल्मीकि,विशाल,पालिका सभासद सव्या वाल्मीकि,सुशीला देवी,चन्दन वाल्मीकि, उर्मिला देवी, बित्रा देवी, राकेश कुमार, कपिल वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, प्रेमपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
धरने पर बैठे कर्मचारियों का माल्यार्पण करता कर्मचारी।
