टनकपुर/चंपावत। गत 6 वर्षों से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के चंपावत में संरक्षक पद पर तैनात आशा गोस्वामी को पदोन्नत किया गया है। उन्हें अब चम्पावत कार्यालय में ही एडीआईओ (अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मालूम हो कि वर्ष 2020 में सूचना विभाग में चयन से पूर्व गोस्वामी वीपीडीओ (ग्राम पंचायत विकास अधिकारी) पद पर तैनात थीं। उनका चयन 2020 में सूचना विभाग में हुआ था जहां से उन्हें पहली तैनाती चंपावत में मिली। और अब 6 साल बाद उनका एडीआईओ पद पर प्रमोशन हुआ है। गौरतलब है कि चंपावत में एडीआईओ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा था। उनके इस पद पर तैनाती से अब चम्पावत जनपद का यह पद भी भर जाएगा। गोस्वामी की पदोन्नति पर तमाम मीडिया कर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही आपसी समन्वय से सूचना विभाग का कामकाज बेहतर होने का भरोसा भी जताया है।
एडीआईओ आशा गोस्वामी।
