टनकपुर/चंपावत। गत दिवस मौसम विभाग की भारी बारिश के अलर्ट के चलते चंपावत जिले के इंटर तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज 2 जुलाई को बंद रहेंगे। अलबत्ता शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। ये आदेश आज 2 जुलाई की सुबह मुख्य शिक्षाधिकारी मान सिंह द्वारा जारी किए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिले के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले समस्त राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्र आज बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। इधर जिले के अनेक स्कूलों में बच्चे पहुंच चुके थे जिन्हें वापस घर जाना पड़ा।
बार एसोसिएशन चुनाव..मुरारी अध्यक्ष व थ्वाल सचिव
चंपावत बार एसोसिएशन भास्कर मुरारी अध्यक्ष,गुणानंद थ्वाल सचिव और अशोक चौधरी उपाध्यक्ष पद हेतु हुए निर्वाचित ' उत्तराखंड अपडेट्स '
