टनकपुर/चम्पावत। देर शाम टनकपुर के ग्राम मनिहारगोठ क्षेत्र में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान बीच-बचाव कर रहे एक व्यक्ति सहित दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। विवाद की वजह साफ नहीं है, लेकिन दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देर शाम ग्राम मनिहारगोठ में बिष्ट सर्विस सेंटर के पास दो पक्षों में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नसीम खान (28) पुत्र शकील खान निवासी रजा नगराठेरा न्यूरिया पीलीभीत आज1जुलाई को टनकपुर आया जह़ां उसका ससुराल भी है।। मनिहारगोठ की मुस्लिम महिला से कुछ वर्ष पूर्व उसका निकाह हुआ था, लेकिन रिश्ते में खटास के चलते पत्नी मनिहारगोठ रहती थी। बताते हैं कि जब नसीम खान मनिहारगोठ पहुंचा, तो उसका पत्नी के घर वालों से विवाद हुआ और ये विवाद मार-पिटाई में तब्दील हो गया। जिसमें नसीम खान और बीच-बचाव करने आया शरीफ (32) पुत्र नूर खान निवासी वार्ड नंबर 4, टनकपुर चोटिल हो गया।
नसीम खान का आरोप है कि उन्हें पत्नी के घर वालों ने बुलाया था। जबकि दूसरे पक्ष का कहना था कि नसीम खान खुद आया था और साथ में छूरी, चाकू लेकर आया था। इससे वह अपनी पत्नी को नुकसान पहुंचाना चाहता था। मार-पिटाई में घायल दोनों लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. आफताब आलम के मुलाबिक दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
दोनों घायलों का उपचार करती चिकित्सकीय टीम।
