टनकपुर/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत पहुंच जिले के लिए 12379.61 लाख रुपये के 8 लोकार्पण और 8 शिलान्यास किए। आज 29 जून को चंपावत रोडवेज स्टेशन में हुए मुख्य संवाद एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चंपावत के इतिहास में विकास का नया अध्याय जुड़ रहा ह। इस दौरान उन्होंने सीएसआर (कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के अन्तर्गत आईसीआईसीआई फाउंडेशन फार इन्क्लूसिव ग्रोथ के सहयोग से लगभग 6 करोड़ की लागत से स्थापित अत्याधुनिक एमआरआई का लोकार्पण किया। कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट में उक्त मशीन स्थापित की गई है जहां आज एक व्यक्ति का एमआरआई भी हुआ। सीएम धामी ने बताया कि जिला चिकित्सालय में करीब 20 करोड़ की लागत से 50 बैड वाले आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लाक का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि अब लोगों को इलाज हेतु दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि रोडवेज परिसर में सिटी सेंटर, कॉर्बेट ट्रेल के लोर्कापण से यहां के विकास और रोजगार तथा व्यापार दोनों को पंख लग सकेंगे। कहा कि आने वाले समय में चंपावत एक मॉडल बनकर उभरेगा।
मौजूद थे ये लोग:
भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा के संचालन में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी,पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा,दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडेय व मुकेश महराना,पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सतीश चंद्र पांडेय,जिला पंचायत सदस्य कृष्णाजोशी,शैलेश जोशी,केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी,डीएम मनीष कुमार,एसपी रेखा यादव,सीडीओ डा.जीएस खाती,एडीएम कृष्णानंद गोस्वामी, सुंदर सिंह बोहरा सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।
इन योजनाओं के लोकार्पण हुए:
-अमोड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र:2.18 करोड़
-नरियालगांव पशु प्रजनन क्षेत्र में विकास कार्य: 6.59 करोड़
-टनकपुर में सुभाष चंद्र बोस छात्रावास निर्माण:3.20 करोड़
-पाटी तहसील में आवासीय भवन: 3.29 करोड़
-झालाकुड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना: 1.64 करोड़
-पड़ंगा में लिफ्ट सिंचाई योजना: 1.38 करोड़
-चंपावत में एमआरआई और 50 बेड का क्रिटिकल यूनिट
का शेष कार्य: 6 करोड़
-चंपावत में जिम कॉर्बेट ट्रेल: 3.49 करोड़
इन योजनाओं के हुए शिलान्यास:
-टनकपुर में मीडिया सेंटर व गेस्ट हाउस निर्माण:14.24 करोड़
-खेतीखान सड़क से भागेश्वर मंदिर सड़क निर्माण:60.81 लाख
-तामली सड़क से कमैला-कांडा सड़क निर्माण:1.37 करोड़
-तामली सड़क से कठाड़-सिमल्टा सड़क निर्माण: 1.60 करोड़
-रमैला-दमतौला सड़क में डामर: 2.62 करोड़
-चंपावत रोडवेज स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण: 62.33
करोड़
-चल्थी-नौलापानी सड़क सुधारीकरण: 7.54 करोड़
-तामली के भूमियादेव मंदिर सौंदर्यीकरण: 84.14 लाख
-चंपावत पालिका में विकास कार्य:4.82करोड़
सीएम का स्वागत करते भाजपाई व विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करते धामी।
