टनकपुर/चंपावत। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार चंपावत पहुंचे गणेश गोदियाल का गत रात्रि जिले के प्रवेश द्वार बनबसा व आज सुबह टनकपुर व दोपहर चम्पावत मैं पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गोदियाल गगत रात्रि टनकपुर पहुंचे जहां पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल सहित अन्य पार्टीजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। आज रविवार प्रातः कांग्रेसजन उन्हें बाइक रैली के साथ टनकपुर पहुंचे। उक्त रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर कांग्रेस कार्यालय पहुंची जह़ा मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष गोदियाल द्वारा अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भर निडर होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
इसके बाद उन्होंने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के साथ टनकपुर से चंपावत तक विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क करते हुए लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस की रीति नीति की जानकारी दी। चम्पावत पहुंचने के बाद गणेश गोदियाल सबसे पहले न्याय के देवता गोल्ज्यू मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। गणेश गोदियाल ने कहा कि गोल्ज्यू देवता का दरबार न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्षों से यहां लोगों द्वारा टांगे गए स्टाम्प पेपर और प्रार्थना पत्र इस बात के प्रमाण हैं कि जनता की न्याय में अटूट आस्था है। उन्होंने कहा कि मैंने भी प्रभु से प्रार्थना की है कि वे न्याय करें और प्रदेश की जनता के हित में सही निर्णय का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंने बताया कि चंपावत जनपद के प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे मीडिया के समक्ष कांग्रेस की भावी रणनीति और प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से बात रखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के पहली बार चंपावत पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। टनकपुर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्याम कुमार व चम्पावत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल,धारचूला विधायक हरीश धामी,वरिष्ठ का़ग्रेसी नागरमल शर्मा,रमेश चन्द,सौरभ गिरि,खालिद अंजुम,अशोक मुरारी,विनोद बडेला,डा.वीके जोशी,पूरन कठायत,मनीष महर,आसिफ खान,कैलाश राम,हेम जोशी, आदि मौजूद रहे।
------
लोहाघाट में कल सोमवार को होगी कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की जनसभाः
टनकपुर/ लोहाघाट। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आज लोहाघाट में जनसभा करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आवास में बैठक कर जनसभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। विधायक ने बताया कि सोमवार को रामलीला मैदान में प्रदेश अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा में विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं पहुंचेंगे। दौरान यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी, भगीरथ भट्ट, डा. अमर सिंह कोटियाल, शंकर सिंह बोहरा, शैलेन्द्र राय, भुवन चौबे, चांद सिंह बोहरा, जगदीश जोशी, प्रदीप देव, कैलाश ढेक, प्रकाश माहरा, अजय गोरखा, जीतेन्द्र साह, संजय जोशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चम्पावत म़े गोलज्यू दरबार में दर्शन करते व पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते गणेश गोदियाल।
