टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सात सूत्रीय मांगों को लेकर क्षेत्र के पर्यावरण मित्रों का आन्दोलन जारी है। आज गुरुवार को आन्दोलन के दूसरे चरण में टनकपुर के पर्यावरण मित्रों ने तीसरे दिन भी बाहों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। कहा कि इस बार वे आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता,तब तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया गया। इन कर्मचारियों ने सरकार से शीघ्र वार्ता कर समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की है। अपनी मांगों के तहत कर्मचारी बाल्मीकि समाज के गरीब परिवाराें को आवास सुविधा देने, समाज के शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ देने, इलाज के लिए विभागीय सहायता देने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि, अध्यक्ष कमलेश, सुनील बाल्मीकि, राकेश कुमार, उर्मिला देवी, सुरेश कुमार, सोमपाल, सन्नो, अनीता, शंकर कुमार, छत्रपाल, रामप्रकाश, नीरज कुमार, अनिल, नन्ही देवी, बित्रा देवी, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।
पालिका परिसर में प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र।
