टनकपुर/चम्पावत। गत दिवस बुधवार 25 जून को टनकपुर रेलवे स्टेशन के निकट झाड़ियों से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। 24 घण्टे बीतने के बाद आज उक्त शव की शिनाख्त नेपाली नागरिक के रूप में हुई है। गुरुवार को पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उक्त बरामद शव नेपाल से आए परिजनों को सौंपा गया।
मालूम हो कि गत बुधवार 24 जून को स्थानीय रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लगी झाड़ियों में एक अधेड़ पुरुष का शव बरामद हुआ था। रेलवे पुलिस की सूचना पर मृतक को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। आज गुरुवार को सूचना पर नेपाल से टनकपुर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों के मुताबिक काशी महर कामी (51) अपने घर कंचनपुर (नेपाल) लौट रहा था जो कि नैनीताल में मजदूरी करता था। अन्य साथियों के साथ घर आते वक्त टनकपुर पहुंच वह अज्ञात कारणों के चलते यहां रुक गया। बाद में रेलवे स्टेशन के पास की झाडिय़ों में उसका शव बरामद हुआ। आज यहां अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजन
काशी महर कामी का शव कंचनपुर(नेपाल) ले गए। इस मौके पर मृतक के दो पुत्र व अन्य रिश्तेदार मौजूद थै।
मृतक के परिजनों से जानकारी लेती पुलिस।
