टनकपुर/चम्पावत। बुधवार देर शाम टनकपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लगी झाड़ियों में एक अधेड़ पुरुष का शव बरामद हुआ है। आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) की सूचना पर मृतक का शव आपातकालीन वाहन 108 द्वारा स्थानीय उप जिला अस्पताल लाया गया है। चिकित्सकीय स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल बरामद शव को अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रथम दृष्टया मृतक पूर्णागिरि श्रद्धालु प्रतीत हो रहा है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बार एसोसिएशन चुनाव..मुरारी अध्यक्ष व थ्वाल सचिव
चंपावत बार एसोसिएशन भास्कर मुरारी अध्यक्ष,गुणानंद थ्वाल सचिव और अशोक चौधरी उपाध्यक्ष पद हेतु हुए निर्वाचित ' उत्तराखंड अपडेट्स '
