टनकपुर/चम्पावत। आज मंगलवार को टनकपुर पहुंचे उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने स्थानीय नगर पालिका परिषद सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं। इस
दौरान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री कैड़ा ने सीएम की घोषणा में शामिल कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने को कहा।
पालिकाध्यक्ष ने नगर पालिका में स्थित खाम भूमि के 365 पट्टों के विनियमितीकरण एवं लीज पट्टों कोनवीनीकृत किए जाने की मांग रखी। केबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर पांच स्थित सामुदायिक भवन एवं बारातघर के निर्माण कार्य के लिए 96.79 लाख रुपये की राशि मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने सीएम घोषणा के अंतर्गत पालिका कार्यालय में सिलिंग एवं पुताई कार्य का भी शिलांन्यास किया। साथ ही पालिका प्रागंण में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधा भी लगाया। कार्यक्रम में दर्जा मंत्री हेमा जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री
शिवराज कठायत, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सव्या बाल्मीकी, शैलेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगरपालिका हाल में जनसंवाद करते व पौधरोपण करते मंत्री कैड़ा।
