टनकपुर/चम्पावत। गत दिवस पूर्णागिरि से लगे बूम क्षेत्र में शारदा नदी में स्नान के दौरान नदी के तेज बहाव में डूबे दो चचेरे भाइयों का 30 घण्टों से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पता नहीं चल सका है। अलबत्ता एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत फोर्स) और जल पुलिस के जवानों द्वारा उक्त क्षेत्र में लगातार सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है युवकों का पता न लगने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
मालूम हो कि टनकपुर के दो चचेरे भाई (नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना वार्ड नंबर 3 निकट अंग्रेजी वाइन शॉप टनकपुर और तरूण सक्सेना (20) पुत्र बाबू राम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 3 बर्मा लाइन टनकपुर) गत 22 जून सोमवार की दोपहर स्नान करते वक्त बूम के पास शारदा नदी में डूब गए थे। सूचना पर एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान कल से ही नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं लग सका है। जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
नदी क्षेत्र में सर्च आपरेशन चलाते जवान।
