टनकपुर/चम्पावत। मंगलवार सुबह अपने खेत से जानवरों के लिए घास काट रही एक बुजुर्ग महिला को अचानक सांप ने डस लिया। आननफानन में परिजन महिला को स्थानीय उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां महिला का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक लीला देवी (55) पत्नी स्व.दल बहादुर सिंह निवासी ग्राम बिचई सुबह अपने खेत में जानवरों के लिए चारा काट रही थी इसी बीच अचानक किसी जहरीले सर्प द्वारा महिला के हाथ में डस लिया गया। देखते ही देखते महिला की हालत बिगड़ने लगी।परिजनों द्वारा लीला देवी को तत्काल स्थानीय उप जिला अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डा.आफताब आलम द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ महिला का उपचार किया जा रहा है।इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डा.घनश्याम तिवारी द्वारा भी महिला को देख जानकारी ली जा रही है।फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुईं है।
सर्पदंश से घायल महिला का उपचार करती चिकित्सकीय टीम।
