टनकपुर/चम्पावत। सोमवार दोपहर टनकपुर-पूर्णागिरि मार्ग पर बूम क्षेत्र में शारदा नदी में स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। डूबे दोनों युवक टनकपुर के रहने वाले हैं। एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत फोर्स) और जल पुलिस युवकों की तलाश में जुटी है।
प्राप्जानकारी के अनुसार टनकपुर के दो युवक नैतिक सक्सेना (18) पुत्र वीर बहादुर सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 3 निकट अंग्रेजी वाइन शॉप टनकपुर और तरूण सक्सेना (20) पुत्र बाबू राम सक्सेना निवासी वार्ड नंबर 3 बर्मा लाइन टनकपुर आज सोमवार दोपहर स्नान के लिए बूम के पास शारदा नदी गए थे। नदी में नहाने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से दोनों पानी के तेज बहाव में डूब गए।इस बीच आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। घटना की सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है,समाचार लिखे जाने तक उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी है।
नदी मैं सर्च अभियान मैं जुटे जल पुलिस के जवान।
