टनकपुर/लोहाघाट/चंपावत। सोमवार को लोहाघाट से कुछ दूर स्थित बाराकोट के गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर एक कार खाई में लुढ़क गई। उक्त हादसे में ग्राम प्रधानपिता व उसका पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। दोनों घायलों का लोहाघाट उप जिला अस्पताल में लाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार अपरान्ह गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर लोहाघाट से घटीगांव जा रही एक कार गहरी खाई में समा गई। उक्त दुर्घटना में घटीगांव के ग्राम प्रधान नवीन कुमार (40) पुत्र महेश राम और नवीन कुमार के बेटे सुनील कुमार (18) गंभीर रूप से चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उप
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विराज राठी, डॉ. हिमांशु शरण, डॉ. रविंद्र बोहरा, डॉ. राजीव चौहान आदि द्वारा घायलों का उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों की गम्भीर स्थिति देख हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस बीच क्षेत्र के दौरे पर लोहाघाट पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री व अल्मोड़ा के सांसद अजयटम्टा, लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी सहित कई नेताओं ने अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना। मंत्री टम्टा ने चिकित्सकों से इलाज में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने को कहा गया।
कार दुर्घटना में घायल पिता- पुत्र।
