टनकपुर/चंपावत। गत 14 जून को गुमदेश क्षेत्र के एक टैक्सी ड्राइवर के साथ मारपीट कर जूतों की माला पहनाने का आरोपित चौथा व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित सोबन सिंह को पुलिस ने आज 18 जून को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व इस मामले में तीन नामजद आरोपित दबोचे जा चुके थे।
मालूम हो कि लोहाघाट पुलिस द्वारा गत 14 जून को आरोपित हरीश सिंह बोहरा को नैनीताल से गिरफ्तार किया गया था। 15 जून को दो अन्य आरोपित वीरेंद्र सिंह और मोहन चंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में एक अन्य आरोपित कमल राम को भी लोहाघाट बाजार से कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किया गया था। कमल के पास से पीड़ित का मोबाइल भी बरामद हुआ था।
आरोप:
टनकपुर। आरोप है कि 10 जून को सवारी लेकर दिल्ली जा रहे गुमदेश क्षेत्र के डूंगराबोरा के एक टैक्सी ड्राइवर को देवराड़ी बैंड के पास 4 टैक्सी चालकों ने रोक कर गालीगलौज और मारपीट की थी। कम किराये में सवारी ले जाने पर नाराज इन टैक्सी चालकों पर डूंगराबोरा के टैक्सी ड्राइवर को जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का भी आरोप है। साथ ही घटना का वीडियो भी सार्वजनिक
किया गया था। पीड़ित चालक की तहरीर पर कल 12 जून को चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के साथ आईटी एक्ट और बीएनएस की धारा 352, 351 (3),
133, 126, 308 (2), 309 (3), 356, 152 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
