टनकपुर/चम्पावत। टनकपुर क्षेत्र के पर्यावरण मित्रों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार 18 जून से प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। इसी के साथ सफाई कार्य में व्याप्त ठेका प्रथा बंद करने सहित 7 मांगों को लेकर संघ द्वारा टनकपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में सांकेतिक धरना शुरू किया गया है।
इस दौरान संघ ने कहा कि पूर्व में जुलाई 2021 में चले आंदोलन के बाद प्रदेश सरकार ने एक माह के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था,लेकिन अब तक करीब 6 वर्ष बीतने के बावजूद आश्वासन पूरा नहीं हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि ठेका प्रथा समाप्त करने और अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए गठित रयाल कमेटी की सिफारिशों को लागू होने का आज तक उन्हें इंतजार है। इसी वर्ष उक्त मांगों को लेकर कई बार कार्रवाई करने के लिए देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने शासन को पत्र भी भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आन्दोलनरत सफाई कर्मचारी संघ ने कहा कि सफाई कर्मियों ने आज पूर्व निर्धारित तिथि 18 जून से प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। आज गुरुवार को टनकपुर में हुए धरने प्रदर्शन के दौरान संघ के शाखा अध्यक्ष कमलेश बाल्मिकी,मंत्री सुनील बाल्मिकी,संयोजक सुनील कुमार,संरक्षक राकेश कुमार,उपाध्यक्ष विनोद, अशोक,छत्रपाल,नरोत्तम,रामदास,राजेंद्र,संदी कुमार,सूरज,अर्जुन,अशोक,रामप्रकाश,हीरालाल,राजो देवी,मीरा, सुशील कुमार,विनोद,चंदन वाल्मिकी, संजय, सीमा, अमर, योगेश बाबू, शिव कुमार, अतुल, विशाल,शंकर कुमार,सोनू कुमार,अनिल आदि शामिल थे।
टनकपुर में प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र।
