टनकपुर/बनबसा/चंपावत/। तीन दिन पूर्व बनबसा क्षेत्र में एक नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला तनावपूर्ण होता जा रहा है। उक्त मामले के आरोपी जो जेल भेजा जा चुका है मेडिकल स्टोर संचालक मुशर्रफ के लोगों द्वारा अब पीड़ित पक्ष पर समझौते करने हेतु दबाव डाले जाने का आरोप लग रहा है। दबाव डालने और डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए लगातार दूसरे दिन आज मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद,बजरंग दल,एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद),महिला मंगल दल आदि संगठनों के बैनर तले क्षेत्र की महिलाओं,पुरुषों व युवाओ ने थाना बनबसा परिसर पहुंच विरोध जताआरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
आज मंगलवार को हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल की अगुवाई में बनबसा क्षेत्र के लोगों ने थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और किसी भी प्रकार का दबाव बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी है। इससे पूर्व बनबसा क्षेत्र में जोरदार जुलूस भी निकाला गया। जुलूस प्रदर्शन में प्रेमा वर्मा,रेनू चंद, कलावती, पुष्पा, विमला सजवान, पुष्पा पुजारा, भागीरथी, सैलजा, रेनू जोशी, ज्योति कापड़ी, गीता बिष्ट, गीता थपलियाल, हेमा जोशी, सुनीता जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। मालूम हो कि उक्त मामले में पुलिस द्वारा आरोपित मुशर्रफ के खिलाफ पोक्सो सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा चुका है।
बनबसा थाना परिसर में प्रदर्शन करतीं क्षेत्र की महिलाएं व युवा।
