टनकपुर/बनबसा/चम्पावत। गत दिवस जिले के प्रवेश द्वार बनबसा में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक मुशर्रफ को जेल भेजा जा चुका है। इधर आज क्षेत्र के लोगों की ओर से पीड़ित पक्ष पर समझौते पर दबाव डाले जाने का आरोप लगा है। काथित रूप से दबाव डालने और डराने धमकाने की भनक लगने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद से जुड़ी महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने आज सोमवार 15 जून को बनबसा थाने का घेराव किया।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष निर्मल थ्वाल की अगुवाई में लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया और किसी भी प्रकार का दबाव बर्दाश्त नहीं करने की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ अज्ञात लोग पीड़ित नाबालिग के परिजनों पर समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैँ। साथ ही उनको धमकाने का भी आरोप लगाया है। कहा गया कि इस कारण पीड़ित परिवार मानसिक दबाव में है। मामले में ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पवन मेहता, नरेश विश्वकर्मा,नरेश मुरारी,माधवी धामी,कलावती बिष्ट, भावना बोरा,लक्ष्मी कापड़ी,शैलजा,भागीरथी,दृष्टि आदि शामिल थे।
थाने का घेराव करते हिन्दूवादी संगठन के लोग।
