टनकपुर/चंपावत/। इस वर्ष पहली दफा होली से पूर्व 27 फरवरी से शुरू हुआ सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि धाम के सरकारी मेले का आज विधिवत समापन हो गया। ठुलीगाड़ में आज 15 जून की शाम डीएम मनीष कुमार ने मेले का औपचारिक समापन किया। श्री पूर्णागिरी मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. किशन तिवारी की अध्यक्षता में आज सोमवार को हुए कार्यक्रम में उन्होंने सरकारी मेला पूरा होने के बाद भी जरूरी व्यवस्थाओं को बनाए रखने की बात कही। इस दौरान कहा गया कि सालभर मेले के संचालन के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्ष 2023 की घोषणा के अनुपालन में धाम के विकास और आधारभूत ढांचे में सुधार के लिए योजना पर काम चल रहा है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और मेलाधिकारी अनिल जोशी ने कहा कि इस बार 109 दिनों की सरकारी मेलावधि में 24.28 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। टनकपुर के एसडीएम और मेला मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार ने कहा कि 18 जून तक स्वास्थ्य और पथ प्रकाश की व्यवस्था जारी रहेगी। वहीं मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. किशन तिवारी ने बताया कि मेला निपटने के बाद अब समिति श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाओं को देने के लिए काम करेगी। स्वयंसेवक श्रद्धालुओं को सुविधाएं देंगे। अलबत्ता समिति ने मेला निपटने के बाद भी पेयजल, सफाई, सुरक्षा और बिजली की व्यवस्था में सहयोग का आग्रह किया।
........
मन्दिर समिति के साथ ही ये लोग रहे मौजूदः
मेला समापन मौके पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्म, सदस्य सरोज चंद, सदस्य हिमानी बोहरा के प्रतिनिधि सुंदर बोहरा, ब्लॉक उप प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, पंडित मोहन पांडेय, पंडित महेश पांडेय, पंडित नेत्रबल्लभ तिवारी, पंडित राजू तिवारी, सुरेश महर, आनंद महर,CO निहारिका सेमवाल, कोतवाल चेतन रावत सहित आदि मौजूद थे।
.........
बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किए गए अधिकारी-कर्मीः
टनकपुर/चंपावत। आज मेला समापन मौके पर पूर्णागिरि मंदिर समिति ने अधिकारी-कर्मियों सहित मेले में बेहतरीन काम करने वालों का स्वागत किया। इस दौरान काली मंदिर थाने के थानाध्यक्ष दिलबर सिंह भंडारी, भैरव मंदिर पुलिस चौकी के एसओ देवेंद्रनाथ गोस्वामी, ठुलीगाड़ के हरीश पुरी, जिला पंचायत के एएमए अनिल जोशी, सहायक मेलाधिकारी विजय उप्रेती,डीआईओ अनुज जोशी, सहायक मेलाधिकारी विजय उप्रेती,एसएसबी,एलआईयू, बिजली,जल संस्थान के अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। इससे पूर्व मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, ब्लॉक उप प्रमुख भुवन चंद्र पांडेय, ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने डीएम मनीष कुमार को सम्मानित किया।
डीएम को सम्मानित करते पूर्णागिरि मन्दिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी व अन्य।
