टनकपुर/चंपावत/पाटी। गत दिवस एक वीडियो के माध्यम से कही गई बातों का पाटी नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण लाल द्वारा स्वयं खंडन किया है। उन्होंने कहा कि गत दिवस कुछ लोगों के बहकावे व आवेश में आ उक्त वीडियो जारी कर वायरल हो गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के नाते मै पुष्कर सिंह धामी का सम्मान करता हूं अलबत्ता मैं भाजपा में शामिल नहीं हुआ हूं। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मुझे वोट देने वाले लोग भाजपा,कांग्रेस,उत्तराखंड व अन्य दलों से भी जुड़े लोग थे जिनका मैं आभार प्रकट करता हूं।
मामले को लेकर आज 12 जून को देवभूमि टुडे से मोबाइल पर हुई बात में उन्होंने बताया कि कल नतीजा आने के बाद 11 जून को जो 15 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, उस वीडियो में कही कई बाते बहकावे में और कई लोग के दबाव में कही गई थी। मेरी जनता ने मुझ पर विश्वास कर मुझे चूना है,आगे जैसा क्षेत्र के लोग चाहेंगे वैसा ही होगा। फिलहाल मुझे काम करने के लिए कुछ समय चाहिए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे पूर्व में 2019 से पाटी में भाजपा के कार्यकर्ता थे। वे जीत भी रहे थे और टिकट का उम्मीदवार भी थे,लेकिन भाजपा द्वारा चुनाव हेतु उन्हें किनारे कर टिकट नहीं दिया गया अलबत्ता उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भाजपा के ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं सभी उनका सम्मान करते हैं।
विधायक खुशाल अधिकारी ने कहा था कांग्रेसीः
टनकपुर/चम्पावत। नगर पंचायत पाटी के चुनाव नतीजे आने के बाद कल 11 जून को लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट में मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष पद पर निर्वाचित नारायण लाल और तीसरे नंबर पर रही पार्वती देवी के कांग्रेस के कार्यकर्ता होने का दावा किया था। नतीजा आने के बाद अध्यक्ष निर्वाचित हुए नारायण लाल ने खुद को भाजपाई कह सीएम धामी का सेवक कहा था।
