टनकपुर/चंपावत/पाटी। गत 9 जून को पाटी नगर पंचायत हेतु हुए मतदान के बाद पहला अध्यक्ष और 4 वार्डों के कौन सभासद होगे? इस सवाल का जवाब गुरुवार 11 जून की सुबह मिल जाएगा। अध्यक्ष के साथ ही चारों वार्डों के सभासदों के वोटों की गिनती भी होगी। वोटों की गिनती पाटी के ब्लॉक सभागार में होगी। गिनती के लिए चार टेबल लगाई गई हैं। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है। वोटों की गिनती कल 11 जून की सुबह 8 बजे से होगी। उम्मीद है कि चुनाव परिणाम मध्यान्ह 12 बजे तक आ जाएंगे।
अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी सहित कुल 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है। सबसे दिलचस्प नगर पंचायत के पहले अध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा के नवीन राम,निर्दलीय नारायण लाल और पार्वती देवी के बीच मुकाबला है वहीं 4 वार्डों हेतु 14 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। मालूम हो कि कल 9 जून को हुए मतदान में 2067 में से 1612 वोटरों ने मत डाले थे।
