टनकपुर/बनबसा/चम्पावत। आज बुधवार को बनबसा रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने चलती ट्रेन से अचानक कूद लगा दी। कूद लगाने से सीतापुर का एक व्यक्ति जख्मी हो गया। आननफानन में रेलवे पुलिस के जवानों ने घायल व्यक्ति को टनकपुर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौजूद चिकित्सकोंद्वारा घायल का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बुधवार 10 जून दोपहर टनकपुर से खटीमा की ओर जा रही ट्रेन (संख्या-75302) कुछ देर के लिए बनबसा स्टेशन में रुकी। इस दौरान ट्रेन में सवार दंपती प्रेम कुमार पुत्र रामकुमार निवासी रसूलपुर,थाना रऊसा,जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश की पत्नी प्रेमा पानी लेने के लिए स्टेशन में उतरी थी। तभी ट्रेन आगे बढ़ गई, प्रेमा के ट्रेन में नहीं चढऩे पर पति प्रेम कुमार ने ट्रेन से छलांग लगा दी। इस बीच वहां मौजूद जीआरपी के उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश ने तत्काल प्रेम कुमार को आपत चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक डॉ. मानवेंद्र शुक्ला ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया।
टनकपुर अस्पताल में ट्रेन से गिरकर घायल प्रेम कुमार।
