टनकपुर/चम्पावत। गत सोमवार देर शाम रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े एक रेलवे कोच में एक युवक का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंचीं आरपीएफ (रेलवे पुलिस फोर्स) द्वारा शव को कब्जे में ले शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। इष बीच देर रात शव की शिनाख्त अजय सिंह बिष्ट (18) पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम दुधौरी पो.अमोड़ी जिला चम्पावत के रूप में हुई। मृतक की पिता की मौजूदगी में रेलवे पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अजय सिंह बिष्ट परिवार में तीन भाईयों में मंजला है। वह बाहर होटल में नौकरी करता था। वह नशेड़ी प्रवत्ति का था जो अक्सर कथित रूप से स्मैक आदि ड्रग्स का सेवन भी करता था,जो उसकी मौत का कारण हो सकते हैं। मृतक के पिता भी टनकपुर में एक खाने के होटल में कार्यरत हैं। वहीं उसके अन्य दो भाई भी प्राईवेट नौकरी करते हैं जिनमें से सबसे बड़ा भाई टनकपुर में ही कार्यरत बताया गया है। घटना की सूचना से परिजन सदमें में हैं। खबर लिखे जाने तक स्थानीय उप जिला अस्पताल में चिकित्सक डा.आफताब आलम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
