टनकपुर/चम्पावत। पुलिस के प्रदेश को नशामुक्त बनाए जाने के लाख दावों के बावजूद क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। टनकपुर कोतवाली पुलिस ने यहां दो शातिर नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा टनकपुर कोतवाली प्रभारी चेतन रावत के कुशल निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा टनकपुर क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पूर्णागिरि विहार से लगी पहाड़ी के उत्तरी किनारे पर खड़ी गाड़ियों के पास से दो संदिग्धों को दबोचा गया। पकड़े गए संदिग्धों की तलाशी लेने पर अभियुक्त राजन सक्सेना (19) पुत्र उमेश सक्सेना के कब्जे से 4.53 ग्राम वहीं दूसरे आरोपी यश गुप्ता(21), पुत्र स्व.मनोज कुमार गुप्ता के कब्जे से 4.25 ग्राम स्मैक स्मैक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी वार्ड नंबर 1 पूर्णागिरि विहार टनकपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 8.78 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों तस्करों के खिलाफ टनकपुर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
-पुलिस गिरफ्त में दोनों स्मैक तस्कर।
