टनकपुर/चम्पावत। मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन कर परिवार के साथ वापस लौट रहा एक 10 वर्षीय बच्चा मंदिर के पास की सीढ़ियों से अचानक गिरकर घायल हो गया। बच्चे को आननफानन में टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जिले यूएस नगर के किच्छा निवासी जितेंद्र सिंह अपनी पत्नी रवि प्रभा के संग दस वर्षीय बेटे प्रिंस को भी मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए लाए थे। सोमवार सुबह वे मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मुख्य मंदिर और काली मंदिर के बीच पैदल चल रहा प्रिंस सीढ़ियों से अचानक लुढ़क कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भैरव मंदिर तक लाकर पिता अपने निजी वाहन से उपचार के लिए टनकपुर अस्पताल ले गए। जहां मौजूद चिकित्सक डाक्टर जितेंद्र जोशी ने बताया कि बच्चे के हाथ एवं पांव में गंभीर चोट आई है। बच्चे को प्राथमिक उपचार देकर हायर उसे सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया है।
