टनकपुर/चम्पावत। जय बालाजी कीर्तन मंडल के संस्थापक व प्रमुख समाज सेवी रहे स्व श्री केशव भार्गव की पुण्यतिथि के अवसर उनका स्मरण किया गया। इस मौके पर श्री राधा शरणम् सेवा समिति एवं जय बालाजी कीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा टनकपुर स्थित उप जिला चिकित्सालय पहुंच उपचार हेतु भर्ती मरीजों को फल एवं पानी का वितरण किया गया। मालूम हो कि जनसेवा को समर्पित स्व भार्गव जीवन पर्यन्त समाज में विशेषकर युवाओं के प्रेरणा श्रोत बने रहे। उनके द्वारा हमेशा युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित किया जाता रहा।
आज स्वर्गीय भार्गव की पुण्य तिथि पर उनके पुत्र भजन गायक श्री राधा शरणम् सेवा समिति के संस्थापक कपिल भार्गव के साथ पहुंचे मनोज मित्तल,अनिल चौधरी शिवराज साहू,चंद्रशेखर भट्ट,विक्रम चंद,अमन चंद द्वारा उनको याद कर टनकपुर अस्पताल में फल व झल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि श्री राधा शरणम् सेवा समिति द्वारा पूर्व में भी समाज के जरूरत मंदो के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।
टनकपुर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम में मौजूद समिति के लोग।
